भदोही
ज्ञानपुर। आज अर्थात मंगलवार को रात के समय कंकणाकृति चन्द्र ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण रात्रि एक बजकर 31 मिनट पर लगेगा जिसमे ग्रहण का मध्य रात्रि 3 बजे तथा ग्रहण का मोक्ष भोर में साढ़े चार बजे होगा। यह ग्रहण सम्पूर्ण भारत में दिखाई देगा। अंग्रेजी समयानुसार ग्रहण 17 जुलाई को होगा जबकि शास्त्रीय दृष्टि से ग्रहण का मान्य मंगलवार को ही मान्य होगा। शास्त्रीय दृष्टि से जिसका दिन उसी का रात माना जाता है जबकि अंग्रेजी के अनुसार रात्रि 12 बजे के बाद दिन बदल जाता है। इसलिए 16 जुलाई का दिन बीतेगा रात्रि में ग्रहण लगेगा और सुबह 17 जुलाई होगा।