
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को लेकर राजनीति गर्म होती जा रही।।जब नगर विधायक ने मंत्री से मिलकर उन्हें हटाने की मांग की तो उन्होंने इंजीनियर को लखनऊ सम्बन्ध कर दिया पर तुरन्त ही सांसद रवि किशन उनके पक्ष में हो गए और उप मुख्यमंत्री को पत्र लिख उनका तबादला रोकने की अपील की थी।।अभी मामला चल ही रहा था कि अब यह मामला राजनैतिक रंग ले लिया और भाजपा के अन्य चार विधायक भी सहायक अभियंता के पक्ष में उतर आए और उन्हें हटाए जाने का विरोध किया।।

गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह,कैम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह,सहजनवा विधायक शीतल पांडेय व पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह ने सहायक अभियंता को ना हटाए जाने की मांग की है।।इस सम्बंध में तीन विधायको ने मंत्री को पत्र भी लिखा है। आपको बता दे कि देवरिया मार्ग के सिंघड़िया में जलजमाव को लेकर नगर विधायक ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता के के सिंह पर कार्यवाही करने की मांग की थी।।जिसके बाद उन्हें लखनऊ सम्बद्धब कर दिया गया था।।

