दिग्विजय सिंह ने फिर दिया विवादित बयान, बोले- “”भगवा वस्त्र पहनकर लोग बलात्कार कर रहें हैं””।।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अब अपने बयानों को लेकर मुसीबत में घिरते हुए नजर आ रहे है। दिग्विजय द्वारा दिए गए भगवा वाले बयान पर उनके विरूद्ध उत्तर प्रदेश के एक थाने में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा यूपी के एक भाजपा विधायक के पुत्र द्वारा दर्ज करवाया गया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि “भगवा वस्त्र पहनकर लोग बलात्कार कर रहें है, मंदिरो में बलात्कार कर रहै।” विवाद बड़ने पर दिग्विजय ने अपने इस बयान पर सफाई भी दी थी।
उत्तर प्रदेश के कुशीनरग के भाजपा विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के पुत्र दिव्येंदु मणि त्रिपाठी ने दिग्विजय सिंह के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करवाया है। विधायक पुत्र द्वारा दर्ज करवाये गए प्रकरण में उन्होने बताया की दिग्विजय सिंह ने कहा था कि भगवा वस्त्र पहनकर मंदिरो में बलात्कार कर रहें है। इसी तरह दिग्विजय ने पहले संघ व हिन्दू संगठनो पर विवादित बयान देते हुए मुसलमानो से ज्यादा आतंकवादी घटनाओं में हिन्दू संगठनो के लागो के संलिप्त होने की बात कही थी। दिग्विजय सिंह के ऐसे बयानों से सामाजिक सौहार्द बिगड़ रहा है। विधायक पुत्र द्वारा दर्ज करवाये गए प्रकरण में दिग्विजय सिंह पर धारा 153A/295A/298/505(2) IPC के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।