गोरखपुर जिले के बांसगांव के रहने वाले डॉ0 प्रिंस कुमार सिंह केंद्रीय अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर बन बांसगांव के पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया।।डॉ0 प्रिंस सिंह का चयन नोएडा स्थित एक केंद्रीय अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर हुआ है।।
डॉ0 प्रिंस बांसगांव के प्रमुख प्रतिनिधि शिवाजी सिंह के पुत्र व बांसगांव के नगर पंचायत अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह के भतीजे है।।डॉ0 प्रिंस सिंह को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के अधीन स्थापित ईएसआईसी मॉडल हॉस्पिटल सेक्टर 24 नोएडा में बतौर ऑर्थो चिकित्साधिकारी नियुक्त किया गया है।।
डॉ0 सिंह के चयन पर पूर्व न्यायमूर्ति के डी शाही,संतकबीर नगर के सांसद प्रवीन निषाद,नगर पंचायत चेयरमैन वेद प्रकाश शाही,ब्लॉक प्रमुख राधिका देवी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुसुम सिंह,प्रो0 गिरजेश प्रताप सिंह,राणा प्रताप एडवोकेट,सुरेंद्र सिंह,छात्र नेता सचिन शाही,समीर सिंह,अजय सिंह आदि ने बधाई दी।।