
झारखंड: चतरा में 50 वर्षीय विधवा के साथ तीन दरिंदों ने हैवानियत की हद पार करते हुए पहले गैंगरेप किया और फिर प्राइवेट पार्ट में स्टील का गिलास डाल दिया| पुलिस ने तीन दरिंदों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। दिल दहलाने वाली इस वारदात ने लोगों को अंदर से हिलाकर रख दिया है। लोग दरिंदों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि 50 वर्षीय महिला से दरिंदगी चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में विधवा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हैवानियत की गई। गुरुवार की रात तीन दबंगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में स्टील का गिलास डाल दिया। पीडि़ता के कराहने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उसे बिहार के गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बकरी को आरोपियों ने मोटरसाइकिल से धक्का मारकर घायल कर दिया था। उसने आरोपियों से बकरी के इलाज में खर्च पैसे वापस मांगे थे। इसी खुन्नस में उन्होंने उसके साथ हैवानियत की। उन्होंने कुछ दिन पूर्व रात में उसके घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया था।
साभार- Allahabadkhabar.com