पूर्वांचल की माटी प्रतिभाओं से भरी है।।हर क्षेत्र में पूर्वांचली अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते आ रहे है।। इसी पूर्वांचल के गोरखपुर जिले के युवा हर्ष वर्धन दुबे ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।। हर्षवर्धन कमर्शियल पायलट की ट्रेनिग पूरा कर व्यसायिक उड़ान भरने के लिए तैयार है।। मात्र 21 साल की उम्र में इस उपलब्धि को प्राप्त करना बड़ी बात है।। इस उपलब्धि पर उनके माता पिता व क्षेत्र के लोग गर्व महसूस कर रहे।।क्षेत्रवासियों ने उनके घर पहुँच उनको बधाई दी।।

हर्ष वर्धन की शुरुवाती पढ़ाई सेंट पाल से हुई वही से उन्होंने बारहवीं तक की शिक्षा प्राप्त की।।शुरू से उनका सपना पायलट बनना था।।हर्ष वर्धन ने गोरखपुर टाइम्स से बात करते हुए बताया कि हमारा बचपन से सपना था कि मैं पायलेट बनू और उसी की राह पर मैं चलता गया।। इस सपने को पूरा करने में मेरे माता पिता ने बहुत साथ दिया।। उन्होंने हर छोटे बड़े मौके पर मेरा हौसला बढ़ाया तब जाकर आज मैं पायलेट बन पाया।। आप को बताते चले युवा पायलेट गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र के मूल निवासी है।।
