गोरखपुर चिड़ियाघर में काम अंतिम दौर में और तेजी से चल रहा है।।चिड़ियाघर के सभी भाग चाहे वो जानवरो का बाड़ा हो या पार्क सबको अंतिम रूप दिया जा रहा है।।इसी क्रम चिड़ियाघर के मुख्य द्वार को भी सजाया व सवारा जा रहा है।।
प्राणी उद्यान के मुख्य द्वारा के पास साइनेज भवन पर महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है।।प्रतिमा के साथ-साथ कुछ जानवर जैसे जिराफ,गैंडा व बाघ के लाइव साइज स्कल्पचर्स यानी उनके वास्तविक साइज के उनकी प्रतिमा लगाई गई है जिसके कारण मुख्य द्वार का नजारा बड़ा ही भव्य हो गया है।।