Maharajganj: डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में बेलगाम, बेतहाशा वृद्धि का जमकर विरोध करते कांग्रेसी नेता शैलेश गुप्ता ने भाजपा सरकार से इसे वापस लेने की मांग की है।

शैलेष गुप्ता ने कहाकि, केन्द्र सरकार के ऐसे समय में पेट्रोल, डीजल के दामों में भारी वृद्धि की गयी है जब तेल की अन्तरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट हुई है। वर्ष 2014 में पेट्रोल की अन्तरराष्ट्रीय मूल कीमत रुपए 47.12 थी जो वर्ष 2021 में घटकर रुपए 29.34 हो गयी है। पेट्रोल-डीजल के दामों में वर्तमान आसमानी उछाल का मुख्य कारण केन्द्र सरकार द्वारा की गयी एक्साइज ड्यूटी में 38 प्रतिशत की बेलगाम वृद्धि है। वर्ष 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद से अब तक डीजल-पेट्रोल पर लगभग 217 प्रतिशत टैक्स की वृद्धि की गयी है।
अमीरों को दी गई रियायतों का यह नतीजा मिला :- शैलेष गुप्ता ने कहाकि, डीजल-पेट्रोल में की गयी यह वृद्धि महामारी व आर्थिक मंदी की दोहरी मार झेल रही जनता पर कपटपूर्ण हमला है। यह कारपोरेट और अमीरों को दी गयी रियायतों का नतीजा है।