कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार में भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर इकाई के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ल ने नारी प्रगति संस्थान द्वारा आयोजित मेले का फीता काटकर शुभारभ किया।। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मनोज कुमार शुक्ला ने कहा के भारत देश किसानों का देश है यह यदि फसल सुरक्षा की जानकारी बेहतरीन ढंग से प्राप्त कर लेंगे नई तकनीकी को प्राप्त कर खेती करेंगे तो निश्चित ही पैदावार अधिक होगा उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के इस आयोजन को किसानों के हित में बताया और कहा की किसानों को इसका उचित लाभ लेना चाहिये ।इस कार्यक्रम कस आयोजन नारी प्रगति संस्थान द्वारा किया गया।साथ ही साथ कृषको के लिए चलाई जा रही दर्जनों योजनाओं पर भी वक्ताओं के द्वारा प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप सेसंजय सिंह उपनिदेशक कृषि,अरविंद चौधरी, संजयबयदाव,रामअधार सोनकर,डॉ यस पी सिंह,डॉ शैलेन्द्र सिंह,डॉ यस के सिंह,वृजेश सिंह, कृष्णमोहन शुक्ल,अमित पाण्डेय,बुद्धिसागर शुक्ल,दिनेश सिंह,वृजबल्लभ सिंह,फूलचंद नायक, सुर्यनारायण नायक आदि कृषक उपस्थित थे।