
बलिया: कोलकाता में शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के एक कार्यक्रम में ‘जयश्री राम’ का नारा लगने के बाद नाराज होने की घटना के संदर्भ में बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘राक्षसी’ संस्कृति का करार देते हुए कहा कि उनके ‘डीएनए’ में दोष है| सिंह ने आज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, ”ममता बनर्जी के डीएनए में दोष है, वह राक्षसी संस्कृति की हैं|”
विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि, ”कोई भी शैतान भगवान राम से प्रेम नहीं कर सकता, ममता बनर्जी बेईमान और शैतान हैं. उनका भगवान राम से घृणा करना स्वाभाविक है.” उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता के दल (तृणमूल कांग्रेस) के लोग जिस तरह से हिंसा और हत्याएं करते हैं, उनका कृत्य उनके ‘शैतान’ होने का ही प्रमाण है|
Allahabadkhabar.com