भदोही। चौरी थाना क्षेत्र के कंधिया गांव स्थित हरिजन बस्ती में बीती रात एक कच्चा मकान गिरने के चलते नींद में सोये पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं उसकी लड़की गंभीर रूप से घायल हो गयी है। नागरिको की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल युवती को भदोही स्थित एमबीएस चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया। वही लगातार 24 घंटे से हो रही भारी बारिश की वजह से लोगो का काफी नुकसान होना बताया गया है।
बताया जाता है कि उक्त कंधिया गांव के हरिजन बस्ती में मनबोध गौतम नामक व्यक्ति का टिन सेड युक्त कच्चा मकान रात में धाराशायी हो गया। जिसमें मनबोध गौतम 45 वर्ष व उसकी पत्नी सीता देवी 40 वर्ष और उसकी बेटी पुनीता 20 वर्ष अपने रहायशी कच्चे मकान में सोये हुए थे। लगातार भारी बारिश के चलते पड़ोस की भागवानी देवी के कच्चे मकान की भारी भरकम दीवार मनबोध गौतम के मकान पर गिर गयी। जिसमें मनबोध व उसकी पत्नी सीता देवी की मकान के मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं 20 वर्षीय बेटी कुमारी पुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। वही मकान गिरने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष सूर्यभान को दी। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेते हुए पोस्ट मार्टम के लिए ज्ञानपुर भेज दिया। और घायल पुनीता को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मृतक मनबोध गौतम पेशे से राजगीर का काम करता था। तथा उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। गौरतलब हो कि दो दिनों से हो रहे लगातार बारिश के चलते लगभग एक दर्जन से अधिक गाँव बारिश के चपेट में आ गए है। जिससे कच्चे व पक्के मकान बारिश का पानी लगने से दहल गये है। वही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त सा गया है। नागरिको ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मृतक के परिजनों को मुआयजे की मांग की है।