आयोध्या में बनने वाले भव्य श्रीराममंदिर के निर्माण हेतु चलाए जा रहे श्रीरामजन्मभूमि निधि समर्पण अभियान को लेकर गोरखपुर में काफी उत्साह है।।आज निधि समर्पण अभियान के तहत दर्जा प्राप्त मंत्री पुष्प दंत जैन जी ने दो लाख इक्यावन हजार रुपए का चेक,डॉ0 दिलीप मणि जी ने दो लाख इक्यावन हजार रुपए का चेक,डॉ0 शिव शंकर शाही जी ने दो लाख इक्यावन हजार रुपए का चेक समर्पण स्वरूप प्रदान किया।।

वही अवंतिका होटल के मालिक अजय कुमार टप्पू ने एक लाख एक हजार रुपए का चेक,सेंट्रल एकेडमी के प्रबंधक सृंजय कुमार मिश्र ने एक लाख एक हजार एक सौ एक रुपए का चेक,आजाद नगर के अभिषेक तिवारी जी एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए का चेक समर्पण स्वरूप प्रान्त प्रचारक सुभाष जी,विभाग कार्यवाह आत्मा सिंह जी व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ0 धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति में सौपा।।इस दौरान भाग कार्यवाह अभिषेक शर्मा जी,इंद्रजीत ओझा जी,शशिभूषण जी आदि मौजूद रहे।।

वही बुलाकीपुर आर्यनगर के रहने वाले बैजनाथ प्रसाद गौड़ जी ने एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए का चेक समर्पण स्वरूप नगर कार्यवाह नन्द किशोर जी,नगर अभियान प्रमुख शिव प्रकाश अग्रवाल जी,निधि प्रमुख विजय कुमार अग्रहरि की उपस्थिति में प्रदान किया।। रामजानकी नगर के थेवान तिवारी जी ने एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए का चेक समर्पण स्वरूप अभियान प्रमुख राजकुमार जी,पार्षद राजेश तिवारी जी,मनोज सिंह जी के उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को सौपा।।
