विधानसभा सत्र के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। बिगड़ी तबियत विधानसभा में आज उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2019 सहित पांच विधेयक पेश होना है।
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के आठवें दिन आज विधानसभा की कार्यवाही के दौरान स्पीकर हृदयनारायण दीक्षित की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उनको आनन-फानन में जांच के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल भेजा गया है। जहां पर जांच के बाद उनको विधान भवन में स्पीकर हृदयनारायण दीक्षित की तबियत बिगड़ी, जांच के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विधानसभा सत्र के दौरान अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित की उनकी तबीयत खराब हो गई। उनको स्पीकर की कुर्सी पर कार्यवाही के दौरान कुछ कमजोरी लगने लगी। इसके बाद उनको वहां से एंबुलेंस से सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर आइसीयू में भर्ती किया गया है। आइसीयू में पड़ताल तथा मॉनिटरिंग के बाद उनको सिविल अस्पताल के निदेशक के ऑफिस में लाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनकी हालत ठीक है। उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विधानसभा में आज उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2019 सहित पांच विधेयक पेश होना है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिग्रहण विधेयक 2019, उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2019, उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय द्वितीय संशोधन विधेयक 2019, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विधेयक 2019 पेश होना है।