अखिल भारतीय क्रांतिकारी संघर्ष मोर्चा संगठन एवं गुरूकृपा संस्थान (रजि.)उत्तर प्रदेश गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में क्रांतिकारियों, बलिदानियों एवं देश के रक्षार्थ वीरगति प्राप्त सैनिकों एवं अपने-अपने श्रद्धा के मानबिदुओं यथा माता-पिता, गुरु, बन्धु-बांधव, परिजनों को सामूहिक रूप से श्रद्धापूर्वक श्राद्ध कर्म के द्वारा तर्पण कार्यक्रम का आयोजन राजघाट राप्ती नदी के तट पर किया गया।
देशभक्तों की आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाने के लिये श्रृंखलाबद्ध आयोजन मनसा, वाचा कर्मणा, द्वारा वैचारिक क्रांति अभियान का संवाहक बनेगा।
अपने पूर्वजों को सामूहिक रूप से तर्पण कार्यक्रम के द्वारा पितरों को यादकर उनके आत्मा की शांति हेतु तथा उनके ब्यक्तित्व व कृतित्व से स्वाभिमान की अनुभूति करने, स्वयं गौरवान्वित होने के साथ ही भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी होगा।
सभी नगरवासियों के द्वाराऐसी अनूठी पहल से गोरखपुर के गौरव का मिसाल कायम होगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मदन किशोर त्रिपाठी,
चंद्रेश्वर सिंह, हरिनारायण धर दूबे, पंडित रमेश चंद्र त्रिपाठी, पंडित रविंद्र मिश्रा, महेश वर्मा महामंत्री सराफा मंडल, श्याम नारायण शुक्ला प्रदेश संगठन मंत्री, अवनीश मणि त्रिपाठी, सत्येन्द्र राम त्रिपाठी, विशाल गुप्ता मोनू, दिग्विजय सिंह, रत्नेश पांडेय, प्रदीप त्रिपाठी, अभिनव त्रिपाठी, नाई महासभा के राम सजन शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।