
नई दिल्ली: इंदौर के द्वारकापुरी थाने के अंतर्गत एक सास ने अपनी बहू की वर्जिनटी चेक करने के लिए सुहागरात वाले दिन ही बाथरूम में ले गई, जहां उसने अपनी बहू के साथ अश्लील हरकत की। वहीं, कुछ दिन बाद जेठ ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इन घटनाओं से दुखी होकर वह ढ़ाई साल मायके में रही। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने पति के खिलाफ भरण पोषण-घरेलू हिंसा का भी तहरीर दर्ज कराया था।
आपको बता दें कि महिला की शिकायत पर उसकी सास, ससुर, पति और जेठ के खिलाफ दुष्कर्म और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी मई 2017 में हुई थी। सुहागरात वाले दिन सास, ननद, ससुर, पति और जेठ आए। सास उसे बाथरूम में ले जाने लगी और बोली- हमें तो तुम्हारी वर्जिनिटी जांचनी है। महिला ने इसका विरोध किया तो पति डांटते हुए बोला कि मेरे घर वाले पुराने विचार के हैं, इसलिए ऐसा करना होगा।
कुछ दिन बाद महिला पर उसके जेठ ने बुरी नजरें रखना शुरू कर दी। एक दिन मौका पाकर जेठ ने उससे दुष्कर्म किया। महिला ने पति और सास को घटना बताई तो उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। कुछ दिन बाद पति ने उसे बस में बैठाकर मायके भेज दिया। ढाई साल महिला मायके में ही रही। अब उसने शिकायत दर्ज कराई है।
साभार- Allahabadkhabar.com