भदोही
चौरी। आज हर क्षेत्र में लड़कियां की भूमिका अग्रणी है। वहीं सरवखानी गांव की एक होनहार छात्रा को मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा मेधावी विधार्थी सम्मान मिला है। सरवतखानी गांव निवासी राजनाथ सिंह की बेटी लवली सिंह 2019 में नेताजी राजनारायण इंटर कालेज सरवतखानी से हाई स्कूल की परीक्षा 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक से पास की थी। वहीं भदोही जिले में चौथा स्थान प्राप्त कर उसने सफलता हासिल की। मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान मिलने पर उसे लोग बधाई दे रहे हैं।