
अमरोहा: जिले में सोमवार को तेज रफ्तार से जा रहा कंटेनर का टायर पंचर होने से पलट गया| जिसके नीचे दबने से छह लोगों की मृत्यु हो गयी| जबकि 11 लोग घायल हो गए| करीब डेढ़ दर्जन पशु भी कंटेनर के नीचे आने के कारण कुचले गए हैं|
क्षेत्रीय अधिकारी (CO) धनौरा सतेन्द्र सिंह ने बताया कि अमरोहा में नेशनल हाईवे के मोहम्मदाबाद की पुलिया के पास पशुओं से लदे एक कंटेनर का टायर पंचर होने पर वह अनियंत्रित होकर पलट गया| हादसे में कंटेनर सवार 6 लोगों की मौत हो गई| वहीं 11 लोग घायल हो गए| इसके अलावा कंटेनर में लदे डेढ़ दर्जन से अधिक पशुओं की भी मौत हो चुकी है| घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है| मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|
स्थानीय लोगों के अनुसार, जयपुर से पशु लेकर आ रहा एक कंटेनर डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन में जा रहा था| उसमें 25 पशु लदे हुए थे और 20 से अधिक लोग सवार थे| यह कंटेनर जैसे ही हाईवे पर बृजघाट चौकी से निकलने के बाद गांव मोहम्दाबाद के पास पहुंचा, अगले टायर में पंचर हो गया| इसके बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया| उसमें सवार लोग और पशु नीचे दब गए|
साभार- Allahabadkhabar.com