
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट के रोक के बावजूद सिविल लाइंस इलाके में हुक्का बार खुलेआम चल रहा है। कार्रवाई के क्रम में रविवार को बिग बाजार के समीप मिस्ट हुक्काबार में पुलिस ने छापा मार कर भारी मात्रा में हुक्का व नशे की सामग्री बरामद की है। सिविल लाइंस के चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह के छापेमारी के दौरान हुक्का पी रहे लोग फरार हो गए। पुलिस ने हुक्काबार मालिक समेत दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया है|
साभार- Allahabadkhabar.com