भदोही,ज्ञानपुर। बुधावार को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर काफी गहमा-गहमी दिखाई दिया। गहमा-गहमी का मुख्य कारण यह था कि बुधवार को छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर पर्चा दाखिला का पहला दिन था। नामांकन प्रक्रिया के लिए महाविद्यालय प्रशासन मुस्तैद रहा। महाविद्यालय प्रशासन के साथ ही पुलिस प्रशासन भी काफी सक्रिय रहा। माहाविद्यालय में श्रेणी सुधार परीक्षा होने के कारण पर्चा नामांकन का कार्य आर्यभट्ट हॉस्टल में हो रहा था। जिसमे अध्यक्ष पद हेतु शिवम कुमार तिवारी, प्रशांत नारायण सिंह बघेल, कु0 श्रेया मालवीय सृष्टि , लवकुश यादव, वैभव मिश्रा, सचिन पाल, रजत शुक्ला सहित सात प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए सुमित सोनकर, जसीम अहमद, सन्दीप कुमार मौर्या, गौरव यादव ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए अरविंद कुमार यादव, दीपक दुबे, अमित पुष्पकार, सचिन कुमार उपाध्याय, रविकांत यादव, सुनील पाल, आदर्श कुमार ने महामंत्री पड़ के लिए नामांकन किया। पुस्तकालयमंत्री के लिए विवेक राय, अनुराधा, विद्यासागर, अनुज कुमार ने पुस्तकालयमंत्री के लिए नामांकन किया। इसी तरह कला संकाय प्रतिनिधि हेतु नीरज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए अभिषेक कुमार पांडेय शिवम राय, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि हेतु अजय यादव शिव कुमार सूरज कुमार ने नामांकन किया। कुल 29 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।