गोरखपुर के अंतर्गत आने वाले गगहा थाना क्षेत्र मैं डबल मर्डर को लेकर पुलिस के द्वारा लगातार सक्रियता बढ़ती जा रही है और इसको लेकर गोरखपुर पुलिस के द्वारा आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है

दोहरे हत्याकाण्ड मे शामिल अभियुक्तगण गिरफ्तार थाना गगहा गोरखपुर आज दिनांक 23/8/2020 को पोखरी गांव में राजेश दूबे पुत्र स्व0 विश्वानथ दूबे एवं उनके सगे भाई अरविन्द दूबे पुत्र स्व0 विश्वनाथ दूबे निवासीगण पोखरी गांव थाना गगहा जनपद गोरखपुर के बीच सम्पत्ति को लेकर दोनों पक्षों विवाद था जिसको लेकर आज अरविन्द दूबे की पत्नी हेमलता दूबे व पुत्र हर्ष दूबे की हत्या कर दी गयी।
जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 600/20 धारा 147/148/149/302/34 भादवि बनाम 1. दयानन्द शुक्ला पुत्र कौशल किशोर नि0 पानापार थाना बांसगांव 2. अंबुज दूबे पुत्र राजेश दूबे नि0 पोखरी गांव 3. राजेश दूबे पुत्र स्व विश्वनाथ दूबे नि0 पोखरी गांव थाना गगहा 4. सुमन दूबे पत्नी राजेश दूबे नि0 पोखरी गांव थाना गगहा 5. विवेकानन्द शुक्ला पुत्र स्व0 कौशल किशोर शुक्ला नि0 पानापार थाना बासगांव 6. सत्यानन्द शुक्ला पुत्र स्व0 कौशल किशोर शुक्ला नि0 पानापार थाना बांसगांव 7. राघवेन्द्रपुत्र राजेश दूबे नि0 पोखरी गांव थाना गगहा 8. दुर्गैश पुत्र सुधाकर पाण्डेय निवासी चड़ेरिया थाना गगहा 9. रामान्द शुक्ला पुत्र स्व0 कौशल किशोर शुक्ला नि0 पानापर थाना बांसगांव 10. मनोज चन्द पुत्र स्व0 चन्द्रदीप चन्द निवासी पोखरी गांव थाना गगहा जनपद गोरखपुर को पंजीकृत किया गया ।
जिसमें पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुये अभियुक्तगण 1. राजेश दूबे 2. राघवेन्द्र 3. सुमन दूबे 4. दयानन्द शुक्ल 5. रामानन्द शुक्ल 6. विवेकानन्द शुक्ला 7. सत्यानन्द शुक्ला 8. दुर्गेश उपरोक्त को हिरासत पुलिस में लिया गया है।व शेष अभियुक्त रामान्द व मनोज चन्द के गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है। आगे अभियुक्तो के विरूद्ध गैंगेस्टर की कार्यवाही की जायेगी। शव को पुलिस कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही हैं। मौके पर अतिरिक्त बल तैनात की गयी है। स्थिति पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।