ये है टॉप 10 अपराधियों की सूची
टॉप 10 अपराधियों की सूची में
राघवेंद्र यादव सुगहा झंगहा
शैलेन्द्र प्रताप सिंह बहादुरपुर बुजुर्ग बेलघाट
राकेश यादव, झुंगिया बाजार गुलरिहा
राधेश्याम यादव उर्फ राधे धसका बांसगांव
सत्यव्रत राय सिंचाई विभाग रेलवे कॉलोनी कैंट
सुभाष शर्मा बसडीला खजनी
अजीत शाही बेेतियाहाता कैंट
प्रदीप सिंह मल्हीपुर गीडा
सुधीर सिंह आदर्शनगर शाहपुर और
विनोद उपाध्याय धर्मशाला गोरखनाथ शामिल हैं।
गोरखपुर के टॉप-10 बदमाशों में शामिल माफिया विनोद उपाध्याय लगभग एक माह तक जिला कारागार में बंद था। अब इस माफिया को शासन के निर्देश के उपरांत केंद्रीय कार्यालय फतेहगढ़ शिफ्ट कर दिया गया।
जेलर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि विनोद को एक माह पूर्व प्रशासनिक आधार पर गोरखपुर जेल से महराजगंज जेल शिफ्ट किया गया था। यहां पर एक माह रहने के दौरान वह मनमानी करने के प्रयास में जुटा था मगर जेल प्रशासन की कड़ाई की वजह से उसकी एक न चली।
इसी बीच शासन से उसे प्रशासनिक आधार पर केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ शिफ्ट करने का आदेश आ गया। उसे केंद्रीय कारागार में शिफ्ट भी करा दिया गया है।
गोरखपुर जिले के टॉप-10 बदमाशों की सूची में विनोद उपाध्याय का भी नाम शामिल है। सूची में शामिल चार वांछितों में से एक केवल विनोद को ही अभी तक पुलिस गिरफ्तार कर पाई है। राकेश यादव ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।
