Maharajganj: महाराजगंज जनपद के फरेंदा पूर्व विधायक विनोद मणि त्रिपाठी आज ग्राम खाली गढ़ की 11 वर्षीय पीड़ित नेहा की दर्दनाक हत्या पर उसके घर पहुंचकर परिवार वालों को ढाढस देते हुए परिवार वालो को मुआवजा के लिए 3000000 की आर्थिक सहायता देने व अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है उनके साथ देवेंद्र पांडे गंगा यादव शंकर जायसवाल सतीश यादव विपिन उपाध्याय और भी सपा कार्यकर्ता मौजूद मिले उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक उनके साथ न्याय नहीं होता तब तक यह लड़ाई हम लड़ते रहेंगे यह लड़ाई अब विनोद तिवारी की लड़ाई है अगर इस पर कोई उचित कार्यवाही नहीं होती है तो हम अनशन पर भी बैठ सकते हैं।
