मलाव की बेटी अपूर्वा त्रिपाठी यूपीपीसीएस में नायब तहसीलदार पद पर चयनित ।
बेलीपार थाना क्षेत्र के मलाव के निवासी इंजीनियर दिनेश त्रिपाठी की बेटी अपूर्वा त्रिपाठी यू0 पी0 पी0सी0एस0 परीक्षा-2019 उत्तीर्ण कर के नायब तहसीलदार पर नियुक्ति हुई हैं ।

अपूर्वा ने हाईस्कूल पढ़ाई YMCA cemetery इलाहाबाद से करने के उपरांत UIET CSJM विश्वविद्यालय कानपुर से इलेक्ट्रानिक &कम्युनिकेशन से बीटेक 2018 की पढ़ाई पूरी की।
इनके पिता दिनेश त्रिपाठी सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं व माता सीमा त्रिपाठी गृहिणी की भूमिका में अपूर्वा का लगातार मनोबल ऊंचा करने में महत्वपूर्ण योगदान देती रहीं।
वहीं अपूर्वा ने गोरखपुर टाइम्स के सत्य चरण लक्क़ी को बताया कि उनकी रुचि किताब पढ़ने, खाना बनाने व टी वी धारवाहिक देखने में है। रिजल्ट आने के बाद बधाई देने का तांता लगने लगा।बधाई देने वालों में भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष व पंचायत चुनाव के जिला संयोजक मनोज कुमार शुक्ल,राजेश पाण्डेय,(चिंगारी) क्रांतिकारी नितेश शुक्ला, रामू पाण्डेय(दिवान),राहुल तिवारी( बैंकॉक वाले) लक्ष्मण पाण्डेय,सुधीर कुमार पाण्डेय, राजेश त्रिपाठी,दिनेश तिवारी, डिम्पू पाण्डेय,गया गंगासरण पाण्डेय,राजेश पाण्डेय, महेंद्र तिवारी,सुरेंद्र तिवारी,अतुल तिवारी,अनूप तिवारी, रामनवल तिवारी,साहब तिवारी,मोनू तिवारी, विवेकानंद पाण्डेय, संतोष तिवारी सत्येंद्र मिश्रा, संतोष मिश्रा आदि रहे।