
राजस्थान: जोधपुर में शादी के नाम पर एक दूल्हा ठगी का शिकार हो गया| हद तो तब हो गई जब शादी के 4 दिन बाद दुल्हन अपने मायके गई तो पति के दिए नए मोबाइल से फोन कर बताया कि आपके साथ धोखा हुआ है, मैं तो शादियों में रोटी बनाने का काम करती थी, डरा धमकाकर आपके साथ भेजा गया था|
यह सब सुनकर दूल्हे उम्मेद सिंह के होश उड़ गए. इस पूरे घटनाक्रम में दूल्हे ने 10 लाख रुपये का कर्ज लेकर शादी की थी लेकिन बिचौलिए गंगा सिंह ने ससुर की मदद कराने के बहाने 3.50 लाख रुपये भी लिए लेकिन बाकी का खर्च शादी में अन्य रस्मों में लग गया| अब उम्मेद सिंह ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है जिस पर मतोड़ा थाने में बिचौलिए गंगा सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 में मामला दर्ज किया गया है|
आपको बता दें कि उम्मेद सिंह ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि करीब 20 दिन पहले मेरे घर पर मेरी शादी का रिश्ता लेकर गंगा सिंह और नागौर के कुछ लोग आए| तब गंगा सिंह ने कहा कि मेरी रिश्तेदारी में एक लड़की है, आपकी शादी करवा दूंगा| यह सुनकर उम्मेद सिंह अपने मामा और भाइयों के साथ लड़की देखने निकल गए जहां पर दुल्हन पिंकू कवर के साथ रिश्ता तय कर शगुन के रूप में 500 रुपये हाथ में देखकर रिश्ता तय कर लिया|
बाद में उम्मेद सिंह के रिश्तेदारों को गंगा सिंह को बताया कि लड़की के पिता की आर्थिक स्थिति सही नहीं है, शादी के लिए खर्चा आपको ही करना होगा और लड़की के पिता को 3.50 लाख रुपये देने होंगे| 7 दिसंबर को उम्मेद अपने रिश्तेदारों के साथ वापस लड़की के घर नागौर गए जहां पर बिचौलिए गंगा सिंह को 2 लाख रुपये दिए गए| तब गंगासिंह ने कहा कि 11 दिसंबर को आप बारात लेकर नागौर आ जाना| गंगा सिंह ने दोनों परिवारों को यह कहा कि सगाई से लेकर शादी तक इस रिश्ते के बारे में किसी को बताना मत, अगर किसी को पता लग गया तो शादी नहीं होने देंगे|
साभार- Allahabadkhabar.com