Advertisement

बड़ी राहत: गोरखपुर के 233 गांवों में अब नक्शा पास होने का रास्ता साफ

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के विस्तारित क्षेत्र में शामिल 233 नए राजस्व गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

GDA बोर्ड की 131वीं बैठक में इन क्षेत्रों में भवनों के नक्शे स्वीकृत करने के लिए शासन की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को मंजूरी दी गई।
2020 के सीमा विस्तार के बाद पिपराइच, पीपीगंज और मुंडेरा बाजार नगर पंचायतों के साथ 233 गांव GDA क्षेत्र में शामिल हुए थे।
इन क्षेत्रों की अलग महायोजना तैयार नहीं होने के कारण अब तक भवन निर्माण के नक्शों की स्वीकृति में दिक्कत आ रही थी।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद निर्धारित नियमों के अनुसार इन क्षेत्रों में भवनों के मानचित्र स्वीकृत किए जा सकेंगे।
GDA के इस फैसले से लंबे समय से निर्माण अनुमति का इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
बोर्ड बैठक की अध्यक्षता कमिश्नर एवं GDA अध्यक्ष इंद्र विक्रम सिंह ने की।
अधिकारियों के मुताबिक स्वीकृत नक्शों का लिखित भू-उपयोग विवरण भी सुरक्षित रखा जाएगा।

बाद में विस्तारित क्षेत्र की महायोजना तैयार होने पर स्वीकृत नक्शे के अनुरूप भू-उपयोग दर्ज करने की व्यवस्था रहेगी।
इस कदम का उद्देश्य निर्माण प्रक्रिया को सुचारु करने के साथ-साथ विस्तारित क्षेत्रों में नियोजित विकास और अनियंत्रित निर्माण पर रोक लगाना भी है।
विस्तारित क्षेत्र के लिए GIS आधारित महायोजना तैयार करने की प्रक्रिया भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *